Morning Walk Essay in Hindi |Morning Walk Nibandh
सुबह की सैर पर निबंध – Essay on Morning Walk No 1
जीवन को सुखमय बनाने के लिये मन को प्रसन्न रखना परम आवश्यक है। मन उसी मनुष्य का प्रसन्न रहता है, जिसका स्वास्थ्य सुन्दर हो। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिये जितना पौष्टिक पदार्थ आवश्यक है उतना ही शारीरिक श्रम भी। श्रम से मनुष्य की शक्ति और स्वास्थ्य दोनों ही बढ़ते हैं। शारीरिक श्रम की बहुत-सी क्रियायें हैं। कोई व्यायाम करता है तो कोई प्राणायाम, कोई दौड़ लगाता है तो कोई मुग्दर घुमाता है कोई यौगिक क्रियाओं में शीर्षासन ही करता है। जिसकी जिधर रुचि होती है, उसको उसी में अधिक आनन्द आता है। प्रात:कालीन भ्रमण भी शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के शारीरिक श्रमों में से एक है।
प्रातकाल के भ्रमण से मनुष्यों को विभिन्न ऋतुओं की सुगन्धित वायु प्राप्त होती हैजिससे मनुष्य में एक नवस्फूर्ति और नवजीवन का संचार होता है। ऊषा की लालिमा मानव हृदय को रोग-रहित कर देती है। प्रातकाल का भ्रमण मनुष्य को बड़ा ही आनन्द देता है।
प्रातकाल के भ्रमण से मानव को विशेष आनन्द की प्राप्ति होती है। प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखकर वह फूला नहीं समाता। उसका हृदय कमल विकसित हो जाता है। प्रातकाल परिभ्रमण करने से हमारी शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक शक्ति का भी विकास होता है। हमारे मन से विकार दूर हो जाते हैं। प्रातकाल मन प्रसन्न होने से मनुष्य का संध्या तक का समय बड़ी प्रसन्नता से व्यतीत होता है। सुबह की ठण्डी वायु सेवन करने से मनुष्य के मुख पर तेज आता है। उसकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है। वृद्धावस्था में परिभ्रमण करना तो संजीवनी औषधि और अमृत का काम करता है।
प्रात:काल में वायु जब-जब हमारे नासिका और श्वासोच्छवास की क्रियाओं से शरीर में प्रवेश करती है, तो हमारा रक्त शुद्ध होता है, फेफड़ों की बल मिलता है, हमारा शरीर निरोग रहता है, वह अजीर्णता का शिकार नहीं बन पाता। मानव का बौद्धिक बल भी बढ़ता है। उसकी प्रज्ञा तीव्र और संकल्प दृढ़ होते हैं। वह उद्योगी और अव्यवसायी बन जाता है। उसमें अच्छे भावों की वृद्धि होती है, नंगे पैर हरीभरी घास पर घूमने से मनुष्य के मस्तिष्क सम्बन्धी विकार दूर हो जाते हैं।
भाषा : गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी एवं ब्रजभाषा का प्रयोग किया है। भाषा शुद्ध परिष्कृतपरमार्जित एवं साहित्यिक है। तुलसी ने भाषा प्रयोग में संस्कृत के तत्सम एवं तद्भव शब्द का अधिक प्रयोग किया है। कहीं-कहीं तो उन्होंने संस्कृति के विभक्ति रूपों एवं क्रिया रूपों को भी अपनाया है।
रामचरितमानस के प्रत्येक काण्ड के प्रारम्भ में संस्कृत श्लोकों का प्रयोग कर यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें संस्कृत का अच्छा ज्ञान था। तुलसी मूलत: भक्त है कवि नहीं। उनके भाव काव्यमय बन गये हैं। रामचरित्र वर्णन करने के लिये काव्य सृजन किया है। उन्होंने अलंकारों का प्रयोग जान-बूझकर नहीं किया है किन्तु अर्थ की सफल अभिव्यक्ति के लिए भावों के सौन्दर्य की अग्नि वृद्धि के लिये रूप चित्रण प्रस्तुत करने के लिए अलंकारों का प्रयोग स्वत: हो गया है।
गोस्वामी तुलसीदास जी के काव्य में चौपाईदोहा, सोरम पदजैतश्री विलावली के द्वारा तोद्री सारंग, सूददी मतहार, चंचरीभैरव बसन्त और रामकली आदि विभिन्न छन्दों और रागों का प्रयोग किया है। गोस्वामी तुलसीदास ने सर्वव्यापक निरंजन भक्ति प्रेम से ही वशीभूत होने वाले दशरथ नन्दन राम को अपना आराध्य माना है। राम को घनश्याम मानकर अपने को चातक सदृश समर्पित कर दिया।
एक भरोसो, एक दल, एक आस विश्वास
एक राम घनश्याम हितचातक तुलसीदास।
उन्होंने राम के प्रति ही अपनी भक्ति प्रदर्शित की है।
जौ जगदीश तौ अति भल्ये जौ महीस तौ भाग।
तुलसी चाहत जनम भरि रामचरन अनुराग।
वे दास्य जीवन की भक्ति को ही भवसागर से तरने के लिए आवश्यक मानते हैं। उनका दृष्टिकोण है। सेवक सेवा भाव बिनु भवन तरि उरगार दास्य भक्ति में इष्ट देव महत्ता की, उदारता, दयालुता भक्त शरणागत वत्सलता दीनताहीनता आदि का विशेष स्थान रहता है। तुलसी की भक्ति राममय है। गोस्वामी तुलसीदास ने विभिन्न दर्शनों का अध्ययन कर अपना भक्ति दर्शन प्रविष्ठित किया। गोस्वामी जी ने वैदिक संहिताओंउपनिषदों आगम ग्रन्थों, पुराण तथा अन्य अनेक शास्त्रों का अनुशीलन कर अपनी भक्ति का निर्धारण किया। तुलसी का दर्शन एक है वह है भक्ति दर्शन। तुलसी की दार्शनिक भावना वस्तुत: समन्वयात्मक ही है।
तुलसी के दर्शन को ब्रहम माया, जीव जगत मोक्ष एवं साधना सम्बन्धी विचारों का अनुशीलन करना आवश्यक है। तुलसी ने जीव, जगत और ब्रह्मा का जैसा सामंजस्य बैठाया है, वैसा अन्य दार्शनिकों में देखने को नहीं मिलता है। ईश्वर को अंश, जीव, अविनाशी मानकर जीव को महत्व प्रदान किया है। जड़ और चेतन का संबंध स्थापित करने में तुलसी पूर्ण सफल हुए हैं जगत का सृष्टिकर्ता स्वयं भगवान है। अततुलसीवाद से हटकर समन्यवादी विचारधारा के पोषक हैं।
गोस्वामी तुलसीदाजी ने मनुष्य को अपने को पहचानने पर जोर दिया है। इसके लिए हरि भक्ति पथ का निरूपण किया। भारतीय साधना से ज्ञान, कर्म और उपासना को समान महत्व दिया गया है। इन तीनों को अपने जीवन में उतार कर मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। ज्ञान, कर्म और उपासना तीनों ही एक दूसरे सम्बद्ध है। व्यक्ति के स्वरूप का चरित्र उत्तम होना बहुत आवश्यक है। इससे व्यक्ति को आन्तरिक शक्ति मिलती है।
निष्कर्ष रूप में हम कह सकते हैं कि गोस्वामी तुलसीदास हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवि हैं। उन जैसा कोई कवि न हुआ है न होगा। रामकाव्य के तो वे एकदम सम्राट थे। जैसा भाव सौन्दर्यगांभीर्य, भाषा शैली का उत्कर्ष दिखाई देता है, वैसा उनके काव्यों में नहीं। तुलसी लोक दृष्टा जागरूक विचारक और सामाजिक मनोविज्ञान के सच्चे पारखी थे। लोकहित जितना वर्णन उनके काव्य में मिलता है, उतना अन्य में कहाँ। उनकी दृष्टि में लोक मर्यादा के बिना जन कल्याण सम्भव नहीं।
आज समाज में तुलसी के साहित्य की आवश्यकता है। यही कारण है कि ‘रामचरितमानस’ का महत्व सर्वत्र दिखाई देता है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी तुलसी के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्हें सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
प्रातः काल का भ्रमण पर निबंध – Essay on Morning Walk No 2
सवेरे उठकर उन्मुक्त पवन में भ्रमण करना जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। अंग्रेजी में एक कहावत है कि जल्दी सोने और जल्दी उठने से मनुष्य स्वस्थ तथा बुद्धिमान बनता है। वेदों, शास्त्रों तथा ग्रंथ साहिब में भी प्रात: उठना आवश्यक बतलाया गया है। प्रात:काल उषा काल ब्राह्ममुहूर्त बड़ा वेला आदि इस समय के नाम ही इसकी महिमा बतला रहे हैं। इस समय सतोगुण की प्रधानता होती है । चित्त शांत होता है। इस समय प्रकृति दोनों हाथों से स्वास्थ्य तथा सौंदर्य लुटाती है।
जिसे लूटना हो उसे प्रात: भ्रमण अवश्य करना चाहिए। प्रात:काल , सूर्योदय से पूर्व शय्या त्यागकर खुली हवा में भ्रमण करने से शरीर का अंग अंग खुलता है। इस समय उपवनवनखेत या नदी तट की सैर मन को अपार आनंद प्रदान करती है।
प्रातकाल सूर्य की सुनहरी किरणें मानो स्वर्गीय संदेश लेकर धरती पर आती हैं। उनसे समस्त सृष्टि में नई चेतना का संचार होता है। इस समय वन-उपवन में पुष्प विकसित होते हैं, तड़ागों में कमल मुसकराते हैं, पेड़ों पर पक्षी चहचहाते हैं। धीमी-धीमी, शीतल सुगंधमय पवन के झोंके हृदय में हिलोर उठाते हैं।
पूर्व दिशा में लाली छा जाती है । कौंसदूब और पत्तों पर ओस की बूंदें मोतियों की तरह झलकती हैं। ऐसे दृश्य को देखकर मनुष्य के मन में कोमल भावनाओं तथा सरस कल्पनाओं की लहरें उठने लगती हैं।
प्रात:काल पेड़ों, पौधों, बेलों से ऑक्सीजन छूटती है। यह गैस हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है-यह प्राणवायु है। इससे हमारे फेफड़े बलवान बनते हैं, हमारे अंदर की गंदी हवा बाहर निकलती है, शुद्ध हवा फेफड़ों में प्रवेश करके हृदय से आए दूषित रक्त को शुद्ध कर देती है। प्रात:काल प्रकृति की अद्भुत शोभा को देखकर ईश्वर का स्मरण हो आता है ।
उस अनंत शक्ति के सम्मुख हमारा मस्तक स्वयं नत हो जाता है। इससे हमारा हृदय पवित्र होता है, उसमें बुरी भावनाओं का प्रवेश नहीं होता। प्रात: भ्रमण से मस्तिष्क (दिमाग) तरोताजा हो जाता है। और सारा दिन अंगों में स्फूर्ति भरी रहती है। हमारे ऋषि-मुनि प्रात: भ्रमण के कारण ही दीर्घायु हुआ करते थे। अत: हमें प्रतिदिन प्रात: भ्रमण करना चाहिए।
प्रातः काल का भ्रमण पर निबंध – Essay on Morning Walk No 2
सुबह की सैर अत्यंत आनंददायक कृत्य है। यह कार्यारंभ का सर्वश्रेष्ठ आयोजन है। यह प्रकृति से साक्षात्कार का एक सुंदर तरीका है। यह दिन भर तरोताजा रहने के लिए किया जाने वाला उत्तम उपाय है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा कार्य है। यह लोगों को चुस्त और तंदुरुस्त रखता है।
सुबह हवा में ताजगी होती है। प्रकृति नई गड़ाई लेती प्रतीत होती है। संसार रात भर के विश्राम के बाद नई ताजगी और उमंग से युक्त होता है। प्रातकालीन किरणों में अद्भुत ऊर्जा होती है। बागों में कलियाँ खिलकर फूल का रूप धारण कर लेती हैं।
घास पर ओस के ठंडे कण दिखाई देते हैं। प्रकृति के अनुपम रूप की शोभा देखते ही बनती है। हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए निकल पड़ते हैं। किसान अपने खेतों की मेड़ों पर चहलकदमी करते हैं। कुछ लोग तालाब या बाग-बगीचे का चक्कर लगाते हैं। शहरों में भी अनेक पार्क हैं। यहाँ बच्चे, युवा और वृद्ध एक साथ सैर का आनंद उठाते हैं।
पर आलसी लोगों की बात अलग है। उन्हें सूर्योदय के समय जगने की आदत नहीं है। वे रात में देर से सोते हैं और आठ नौ बजे तक ही उठ पाते हैं। उन्हें प्रातकाल की सैर के बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं। जब उन्हें तरह-तरह की बीमारियाँ घेर लेती हैं, जब उन्हें मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तब उनकी नींद टूटती है। लेकिन जब जागो तभी सवेरा..अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा इसलिए सुबह उठो, मुंह-हाथ धो और सैर पर निकल पड़ो। जरा सा चले नहीं कि आलस्य मिटा। थोड़ी ही देर में शरीर स्फूर्तिवान हो उठा।
कुछ रहस्य है सुबह जागने में जो शरीर की अनेक व्याधियाँ नष्ट हो जाती हैं। पेट साफ रहता है तो चित्त में भी प्रसन्नता आती है। सैर से भूख भी अच्छी लगती है। फेफड़ों में ताजी हवा का प्रवेश होता है। शरीर का अच्छा-खासा व्यायाम हो जाता है। दिन भर मन प्रसन्न रहता है, हर काम में आनंद आता है। काम करने में थकावट कम होती है। व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है तो उसकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। सुबह की सैर को निकले तो प्रकृति के नएनए रूप के दर्शन हुए। चिड़ियों ने कलरव करते हुए लोगों का स्वागत किया। गर्मियों में ठंडी हवा के झोंकों से तन-मन पुलकित हो उठा।
आसमान में उगते सूर्य को नमस्कार करके लोगों ने शक्ति के अजस्त्र श्रत को धन्यवाद दिया। बाल अरुण को देखकर मन में उत्साह का संचार हुआ। बागों में पहुँचे तो फूलों पर भंडराती तितलियों के दर्शन हुए। कोयल ने मधुर तान छेड़ी तो कर्णप्रिय ध्वनि से मन गद्गद् होने लगाकतारों में पेड़-पौधों को देखकर किसे हर्ष न हुआ होगा। हरी-भरी मखमली दूब पर पांव रखकर किसने सुख न पाया होगा। फूलों की खुशबू से किसकी साँसों में ताजगी न आई होगी।
थोड़ा चलेथोड़ी दौड़ लगा ली। कुछ ने खुली जगह पर हल्की कसरत कर ली। पहलवानों ने मुगदर उठा लिया। बच्चों के हाथों में बड़ी सी गेंद थी। अतिवृद्ध लाठियों के सहारे पग बढ़ा रहे थे। खिलाड़ी पोशाकें पहने अपनी फिटनेस बढ़ाने में व्यस्त थे।
कुछ स्थूलकाय लोगों ने अपना मोटापा घटाने की ठान ली थी। गृहणियों ने सोचा, दिन भर घर में ही रहना है, कुछ देर सैर कर ली जाए। कुछ तो एक कदम आगे बढ़कर योगाभ्यास में संलग्न हो गए। प्रातकाल का हर कोई अपने-अपने ढंग से लाभ उठाने लगा।
सुबह की सैर जनसमुदाय के लिए वरदान है। यह सदा तंदुरुस्त रहने का रामबाण उपाय है। प्रातकाल सैर पर निकलना सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है। इसके बाद किसी अन्य प्रकार के व्यायाम की आवश्यकता नहीं रह जाती है। यह मनुष्य को प्रकृत्ति प्रेमी बनाने में बहुत योगदान देता है। इससे शरीर ही नहीं, शरीर में स्थित आत्मा भी प्रसन्न होती है।
सुबह की सैर पर निबंध – Essay on Morning Walk No 3
तड़के सुबह बिस्तर छोड़ना कोई सरल काम नहीं है। सामान्यत: मैं रात ग्यारह बजे सोने जाता हूं। ‘जल्दी सोना जल्दी उठना वाली कहावत अब पुरानी हो चली है। मेरे पिताजी एक कठोर अधिकारी हैं। वह मुझे सुबह जल्दी उठाकर गणित पढ़ाते हैं। एक दिन मैंने उन्हें सुबह की सैर के गुण गिनवाये। तो उन्होंने मुझे सुबह की सैर पर चलने के लिये तैयार होने को कहा। हमारा मुहल्ला अपने बगीचों के लिये लोकप्रिय है। मैं इतने लोगों को बगीचे में देखकर आश्चर्य चकित रह गया। ठण्डी हवा बह रही थी। पेड़ों की हरीहरी पत्तियाँ हवा की लय में कुछ गुनगुना रही थीं। पंछियों ने अपने घोसले छोड़ दिये थे और दाने की तलाश में निकल पड़े थे।
सूर्योदय का दृश्य अत्यन्त मनोहर था। आग के मुलायम गोले की पहली किरणों को धरती पर पहुँचते हुये देखना बहुत सुहावना अनुभव था। धीरे-धीरे वो नारंगी रंग की गेंद अपना स्वरूप बदल रही थी।
बगीचे के एक हिस्से में बच्चे एक छोटी गेंद से खेल रहे थे। कुछ युवक एक ओर दौड़ लगा रहे थे। कुछ लोग व्ययाम करने में व्यस्त थे। दूसरे हिस्से में ‘योग’ के शिक्षक योग की प्रक्रियायें समझा रहे थे। सीखने के इच्छुक लोग अपने शिक्षक के निदेर्गों का सावधानी से पालन कर रहे थे। उसने उन्हें जोर से हँसने के लिये कहा। वह सब मिलकर इतनी जोर से हँसे कि मैं भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
बगीचे के एक अन्य हिस्से में झण्डा फहरा रहा था। कुछ वद्ध एवं युवा लोगों ने झण्डे को सलामी दी व देशभक्ति गीत गाया। उन सबने सफेद रंग की कमीजें एवं खाकी निकौं पहनी हुयी थी। वह सब भारतीय जनसंघ पार्टी से सम्बन्धित थे। वह ‘युद्धकला सीख रहे थे।
मेरे पिताजी ने मुझे पूरे बगीचे के दो चक्कर लगाने को कहा। एक चक्कर लगाना तो सरल था पर मैं दूसरा चक्कर नहीं लगा पाया था। कुछ दूर दौड़ने के पश्चात् ही मैंने पिताजी से जाकर कहा कि गणित पढ़ने के लिये बहुत कम समय रह गया है।
मैं दो राक्षसों के बीच में था दौड़ना व गणित पढ़ना। गणित पढ़ना अधिक सरल लगा। पिताजी ने मेरी बात मान ली। व हम घर लौट आये।
प्लिज नोट: आशा करते हैं आप को सुबह की सैर पर निबंध (Morning Walk Essay in Hindi) अच्छा लगा होगा।
अगर आपके पास भी Morning Walk Nibandh पे इसी प्रकार का कोई अच्छा सा निबंध है तो कमेंट बॉक्स मैं जरूर डाले। हम हमारी वेबसाइट के जरिये आपने दिए हुए निबंध को और लोगों तक पोहचने की कोशिश करेंगे।
साथ ही आपको अगर आपको यह सुबह की सैर पर हिन्दी निबंध पसंद आया हो तो Whatsapp और facebook के जरिये अपने दोस्तों के साथ शेअर जरूर करे।